बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। कुल 31 मंत्रियों ने को आज राज्यपाल ने शपथ दिलाई। RJD की तरफ से कुल 16 मंत्री बने वहीं JDU की तरफ से 11 मंत्री बनाए गए। इसके अलावे कांग्रेस की तरफ से 2, HAM और निर्दलीय कि तरफ से 1-1 मंत्री बने हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद BJP के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने हमला बोला है।
विडियो जारी कर मंत्रियों को बताया अपराधी
सुशील मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक विडियो शेयार किया है। विडियो में वो आज शपथ लेने वाले मंत्रियों के ऊपर जम कर बरसे हैं। उन्होंने कहा कि इस नए कबिनेट में लगभग सभी मंत्री अपराधिक छवि वाले है। उन्होंने मंत्रियों का नाम लेकर उनके खिलाफ अपराधिक मामलों में दर्ज मुकदमें के बारे में भी बताया।