बिहार में आज यानि 16 अगस्त को नए मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। कुल 31 मंत्रियों को बिहार के राज्यपाल ने शपथ दिलाई है। इन 31 मंत्रयों में सबसे अधिक मंत्री RJD के हैं। RJD कोटे से कुल 16 मंत्री बने हैं। वहीं JDU से 11 मंत्री , कांग्रेस से 2 मंत्री, HAM से 1 मंत्री और 1 निर्दलीय मंत्री बने हैं।
JDU के पास 20 और RJD के पास 19 मंत्रालय
RJD कोटे से सबसे अधिक मंत्री बनाए गए हैं। लेकिन मंत्रालय के मामले में RJD, JDU से पिछड गई । JDU के पास कुल 20 मंत्रालय है । जिसमें नीतीश कुमार के पास सबसे अधिक 5 मंत्रालय है। इसके अलावे JDU के विजय चौधरी के पास 3, बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 2, संजय कुमार झा के पास 2, और बाकि 8 मंत्रियों के पास 1-1 मंत्रालय है। वहीं RJD के पास कुल 19 मंत्रालय है। जिसमें सबसे अधिक मंत्रालय 4 मंत्रालय तेजस्वी के पास है। इसके अलावे 15 मंत्रियों के पास 1-1 मंत्रालय है।
JDU के मंत्री और मंत्रालय
- नीतीश कुमार – सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, निगरानी विभाग, निर्वाचन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग
- विजेंद्र यादव- उर्जा विभाग, योजना एवं विकास विभाग
- विजय कुमार चौधरी- वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग, संसदीय कार्य विभाग
- अशोक चौधरी- भवन निर्माण विभाग
- श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास विभाग
- लेशी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
- मदन सहनी- समाज कल्याण विभाग
- संजय कुमार झा- जल संसाधन विभाग, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग
- शीला मंडल- परिवहन विभाग
- सुनील कुमार- मद्य निषेद उत्पादन एवं निबंधन विभाग
- मो. जमां खान- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
- जयंत राज- लघु जल संसाधन विभाग
RJD के मंत्री और मंत्रालय
- तेजस्वी यादव- स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग
- आलोक मेहता- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
- तेजप्रताप यादव- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
- सुरेंद्र प्रसाद यादव- सहकारिता विभाग
- रामानंद यादव- कहाँ एवं भूतत्व विभाग
- कुमार सर्वजीत- पर्यटन विभाग
- ललित कुमार यादव- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
- समीर कुमार महासेठ- उद्योग विभाग
- चंद्रशेखर- शिक्षा मंत्रालय
- अनीता देवी- पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण
- जीतेंद्र कुमार राय- कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
- इसरायल मंसूरी- सूचना प्रावैधिकी विभाग
- कार्तिकेय सिंह- विधि विभाग
- सुरेंद्र राम- श्रम संसाधन विभाग
- शाहनवाज- आपदा प्रबंधन विभाग
- मो. शमीम- गन्ना उद्योग विभाग
- सुधाकर सिंह- कृषि विभाग