बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बन गई है और मंत्रिमंडल का विस्तार भी हो चुका है। इसी बीच बीजेपी का अलग-अलग बयान और आरोप लग रहा है। वही गुरूवार को JDU के प्रदेश मुख्यालय में ‘कार्यकर्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी और परिवहन मंत्री शीला मंडल सम्मिलित हुए। बातचीत के दौरान मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्णय एतेहासिक है।
मदन सहनी ने कहा मुख्यमंत्री का निर्णय से देश में विपक्ष एकजुट हो रहा है
JDU कार्यालय में हुई कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को समाधान किया गया और समस्या से जुड़े अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया। इस बीच मदन सहनी ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि हमलोगों ने देश में BJP के मोनोपोली को रोकने की पहली प्रयास की है, और यह मैसेज पूरे देश में गया है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय देश-प्रदेश में लोगों को आचा लग रहा है। मदन सहनी ने कहा कि आज BJP के लोग कुछ भी बोले, वह खुद 20 से 25 वर्षों से हमारे नेता की बड़ाई करते रहे हैं।
परिवहन मंत्री शीला मंडल ने भी BJP को सुनाया
वही मदन सहनी के साथ मौजूद शीला मंडल ने कहा कि सत्ता में हमारे पार्टनर बदले है, मुख्यमंत्री साथ निश्चय योजना पार्ट 2 अब भी पहले की तरह ही जारी है। इसके साथ शीला मंडल ने कहा कि कौन क्या बोल रहे हैं, वह जानें, जनता सब कुछ देख समझ रही है, जनता ही मालिक है।