बीजेपी के वरिष्ठ नेता व बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने भारत में घटती हिंदुओं की आबादी को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस की तुष्टीकरण का नतीजा है। उन्होंने कहा, ‘1947 में हिंदुओं की आबादी 88 फीसद और मुस्लिमों की 8 फीसद थी। आज हिंदुओं की आबादी जहां 70 फीसद के आसपास पहुंच चुकी है।
वहीं मुस्लिमों की आबादी 7 फीसद से बढ़कर 12 फीसद के आसपास पहुंच चुकी है, लेकिन मैं कहता हूं कि यह 12 नहीं, बल्कि 20 फीसद के आसपास पहुंच चुकी है। यह हम सभी के लिए चिंता का विषय है। अगर समय रहते इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया, तो आगामी दिनों में हम सभी को इसके दुष्परिणाम से गुजरना होगा।’ उन्होंने कहा कि जब तक भारत में सनातनियों का बहुमत है तब तक देश में लोकतंत्र है। हिंदुओं की संख्या घटना देश के लिए चिंता का विषय है। अब मुसलमानों को खुद को अल्पसंख्यक नहीं कहना चाहिए।
देश में हिंदू आबादी कम हो गई है, जबकि मुस्लिम आबादी बढ़ी है। कांग्रेस ने देश को धर्मशाला बना दिया है। साल 1971 में जो लोग बांग्लादेश से आए उन लोगों को देश का चारागाह बना दिया गया और बाद में वोट बैंक में बदल दिया गया। कांग्रेस का मकसद देश से सनातन धर्म को खत्म करना है और मुस्लिमों को बैक डोर से आरक्षण दिया जा रहा है। भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश है। बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में पाकिस्तान समर्थक देशद्रोहियों से वोट मांगने नहीं जाएंगे। मोदी का विरोध करने वाले पाकिस्तान चले जाएं।
‘मढ़ौरा में मिठास कब लौटाएंगे मोदी जी ?,पीएम के किए वादे पूरे होने के इंतजार में है जनता’
बता दें कि गिरिराज सिंह इस बार फिर बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में उन्होंने सीपीआई कैंडिडेट कन्हैया कुमार को हराया था। इस बार उनके सामने सीपीआई के अवधेश कुमार राय हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, कन्हैया कुमार कम्युनिस्ट से लड़ लिए अब कांग्रेस से लड़ेंगे। वही हाल होगा जो कम्युनिस्ट से लड़ कर बेगूसराय में हुआ।