बिहार में महागठबंधन की सरकार बन चुकी है। मंत्री मंडल का विस्तार भी हो चुका है। BJP लगातर नई बनी सरकार पर हमलावर है। BJP नए बने मंत्रियों की पोल खोलने में लगी है। मंत्रियों की अपराधिक कुंडली निकाल कर नीतीश सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। इसके लिए BJP ने अमिताभा बच्चन के एक पुराने फिल्म की क्लिप का सहारा लिया है।
नीतीश कैबिनेट पर तंज
BJP बिहार के ट्विटर हैंडल पर एक विडियो शेयर कर नीतीश कैबिनेट पर तंज किया गया है। विडियो अमिताब बचन की एक फिल्म की क्लिप है। जिसके साथ कैप्शन में बिहार मंत्रिमंडल का सरल शब्दों में संक्षिप्त परिचय लिखा गया है। साथ ही ये भी लिखा गया है कि घबराने की बात नहीं है, इस सरकार ने अपनी-अपनी विधा में विशारद लोगों को उनकी योग्यतानुसार ही मंत्रीपद की जिम्मेदारी दी है।