बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने वीआरएस ले लिया है। सबसे पहले Insider Live ने ही बताया था कि ब्रजेश मेहरोत्रा बिहार के अगले मुख्य सचिव होंगे। अब इस खबर की पुष्टि हो गई है। बिहार सरकार ने ब्रजेश मेहरोत्रा को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। जबकि चैतन्य प्रसाद को नया विकास आयुक्त बनाया गया है।
ब्रजेश मेहरोत्रा होंगे बिहार के अगले चीफ सेक्रेटरी, विकास आयुक्त बनेंगे चैतन्य?
आपको बता दें कि विकास आयुक्त के पद पर बैठे विवेक सिंह जुलाई 2024 में रिटायर होने वाले थे। लेकिन उन्होंने वीआरएस ले लिया। इसके साथ ही राज्य सरकार ने उन्हें रेरा का नया अध्यक्ष बना दिया है। वहीं आमिर सुबहानी के भी वीआरएस लेने की चर्चा है और उसके बाद उन्हें बिहार इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन का चेयरमैन बनाया जा सकता है। जबकि ब्रजेश मेहरोत्रा अगस्त 2024 में सेवानिवृत्त होंगे। वहीं चैतन्य प्रसाद जुलाई 2025 में रिटायर होने वाले हैं।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2024/03/image.png)