बिहार के नरकटियागंज के आरओबी से लेकर शिवगंज मेन रोड में बुधवार को नप प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ किया गया। अतिक्रमण में आरओबी मछली हट्टा से लेकर पुरानी बाजार तक मुख्य रोड़ में दोनो तरफ अतिक्रमण हटाया गया। इस अभियान के तहत जो लोग सड़क पर अपना सामान रखे हुए थे उनपर नप प्रशासन ने दो हज़ार का जुर्माना भी लगाया है। साथ में इस अभियान में मछली हट्टा से लेकर पुरानी बाजार तक दुकानो के आगे लगे शेड, ठेला, व अस्थायी दुकानो को हटाया गया है। साथ में अतिक्रमणकारियो को चेतावनी भी दी गयी हैं कि दुबारा अतिक्रमण करने पर दंड भी वसूला जाएगा।
अतिक्रमण हटाओ अभियान 31 तक चलेगा
साथ ही नगर कार्यपालक पदाधिकारी आमीर सुहैल ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान 27 से 31 तक चलाया जाएगा।सबसे पहले मुख्य मार्ग में लगाये गये अतिक्रमण को हटवाया जा रहा है इसके बाद अन्य मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटाया जाएगा। बता दें कि प्रशासन के अतिक्रमण को ले रूख को देखते हुए अतिक्रमण कारियो में हड़कंप मच गया है। कई अतिक्रमणकारी अपने से ही दुकाने तोड़ते हुए नजर आए।