नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने की मुहिम को लेकर राजलक्ष्मी मंदा बुलेट से पूरे देश में घूम रही हैं, और लोगों से एक बार फिर मोदी को पीएम बनाने की अपील कर रही है 12 फरवरी को तमिलनाडु के मदुरै से यात्रा शुरू करनेवाली राजलक्ष्मी लोगों से अपील कर रही हैं कि अगर भारत को विकसित और मजबूत बनाना है तो नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाएं। बुलेट रानी का तमिलनाडु से शुरु हुआ यात्रा अब मधुबनी पहुंची चुकी है, राजलक्ष्मी मंडा ने जिला वाशियों को वोट फॉर इंडिया, वोट फॉर मोदी का संदेश दिया। वही जिला भाजपा कार्यालय में मौजूद भाजपाइयों में जोश भरने का काम किया। अपने यात्रा के 51वां दिन लक्ष्मी मंडा वोट फॉर नेशन वोट फॉर मोदी के नारों के साथ जब भाजपा कार्यालय निधि चौक मधुबनी पहुंची तो जिलाध्यक्ष शंकर झा, बेनीपट्टी विधायक सह पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, भारतीय युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा के साथ मौके पर मौजूद भाजपाईयों ने उनका मिथिला के परंपरा के अनुसार मिथिला पेंटिंग युक्त पाग व अंगवस्त से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा के नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष शंकर झा, पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक विनोद नारायण झा के उपस्थिति में पूरे उत्साह के साथ आयोजित हुई। लक्ष्मी मंडा पूरे देश की यात्रा करते हुए इस यात्रा को दिल्ली में समापन करेंगी।
पीएम मोदी के लिए ऐसी दीवानगी… तमिलनाडु से बुलेट चलाकर मुजफ्फरपुर पहुंची बुलेट रानी राजलक्ष्मी मंदा
अभी तक यात्रा के माध्यम से 370 लोकसभा क्षेत्रों में वोट फॉर नेशन, वोट फॉर मोदी के श्लोगन के साथ पार्टी के ब्रांड एंबेसडर व बुलेट रानी के नाम से मशहूर लक्ष्मी मंडा यात्रा कर चुकी है। मौके पर विधायक सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार विनोद नारायण झा, जिला प्रभारी रामकुमार राय, जिला महामंत्री प्रमोद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, आईटीसेल जिला संयोजक सह किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजीव झा, जिला पार्षद विनोद प्रसाद, लोकसभा संयोजक प्रशांत ठाकुर, पंकज सिंह राठौड़, राहुल राज, रामबालक चौधरी, नगर अध्यक्ष सुबोध चौधरी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश यादव, मनोहर झा, राजा सिंह राठौड़, विकास दुबे, ओमप्रकाश, नवीन सिंह, चंदन पासवान, रवि कुमार दुबे, आशुतोष झा , गौरव कुमार,चिंटू सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे। इस दौरान अपने संबोधन में अशोक कुशवाहा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को लेकर तमिलनाडु से 21 हज़ार किलोमीटर की बाइक यात्रा पर निकली बुलेट रानी के नाम से प्रसिद्ध माँ राजलक्ष्मी जी का आगमन मधुबनी में हुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने माँ राजलक्ष्मी जी का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। राजलक्ष्मी ने वोट फॉर मोदी की अपील के साथ ही हम सबों को अपने उपस्थित से उत्साहित करने का काम किया है।