मुजफ्फरपुर में बुधवार को जवानों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस में बैठे करीब 20 जवान घायल हैं। 4 जवानों की हालत गंभीर है। 11 को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बाकी का सकरा के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस में कुल 39 जवान सवार थे।
सभी जवान असम पुलिस के हैं। समस्तीपुर में चुनाव कराकर सारण लौट रहे थे। सभी असम पुलिस के जवान बताए जा रहे हैं। घायलों जवानों को सकरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सकरा थाना इलाके के सबहा और सुजावलपुर के बीच NH-28 पर ये हादसा हुआ। हादसे में 20 जवान घायल हैं। 4 की हालत गंभीर है।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुटे। लोगों ने पहले जवानों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए एसकेएमसीएच लाया गया। हादसे में ट्रक का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। उसका भी इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है।