बक्सर केंद्रीय कारागार के कैदी ने गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। कैदी की मां और उसकी बहन आज उससे मिलने के लिए केंद्रीय कारागार में पहुंचे हुए थे, उनसे मिलने के बाद उसने धारदार हथियार से अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जब वह जमीन पर गिर के छटपटाने लगा तो जेल के सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।घायल कैदी दुष्कर्म के आरोप पिछले सात महीने केंद्रीय कारागार में बंद है । कैदी कारागार के कैदी के द्वारा जेल के अंदर गला काट लेने के बाद जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैंकारागारआखिर उस कैदी के पास धारदार हथियार कहा से आया जिससे उसने अपना गला काट लिया।
अस्पताल में चल रहा इलाज
बता दें कि घायल होने के बाद कैदी को सदर अस्पताल बक्सरमें भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि कैदी के गले पर लगभग 5 से 6 इंच कटने का निशान है। उसके गले से काफी मात्रा में खून निकल रहा है, उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। लगातार उसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। वही बक्सर केंद्रीय कारागार के उपाधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया की दुष्कर्म के आरोप में यह कैदी पिछले सात महीना से जेल में बंद था आज उसकी मां और बहनों से मिलने के लिए पहुंची थी इसी दौरान उसने किसी धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया है फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है मामले की जांच की जा रही है।