लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने और भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया। इस जीत की खुशी में मिठाइयां बांटी गई और लोगों ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस जीत को लेकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार इतना बड़ा जनादेश मिलना अभूतपूर्व है।
उन्होंने एनडीए में शामिल सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया और जीत की बधाई दी।
उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन करते हुए कहा कि सभी दल मिलकर भी पूरी इंडिया गठबंधन, भाजपा जितनी सीट नहीं ला सके। उन्होंने कहा कि बिहार में भी मतदाताओं ने परिवारवादी पार्टियों और भ्रष्टाचारी पार्टियों को पूरी तरह नकार दिया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और भाजपा के पक्ष में नारे लगाए।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, अनिल शर्मा, संजय गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता , ललन मंडल, अरविंद शर्मा, परवीन पटेल, उपाध्यक्ष सन्तोष पाठक, मनोज शर्मा, प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।