भारत और चीन के रिश्तों की कड़वाहट जगजाहिर है। चीनी राष्ट्रपति भले ही भारत में आकर घूम गए हों लेकिन सीमा पर चीन के हथकंडों की नापाक तस्वीरें, वीडियो और खबरें आती रहतीं हैं। गलवान की झड़प, तवांग में चीनी सैनिकों की तड़फड़ाहट सभी ने देखी है। लेकिन ये सारी घटनाएं सीमा क्षेत्र में हुई हैं। जबकि अब चीन के नापाक मंसूबों की तस्वीर अब बिहार से सामने आई हैं। चीन क्या चाहता है, चीन के इरादे क्या हैं, वो एक बार फिर दिखा है।
23 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए कौन कहां गया
बौद्ध मठ में दिखी चीन की कारस्तानी
दरअसल, बोध गया स्थित चीन के बौद्ध मठ में लगाया गया दुनिया का चौंकाने वाला नक्शा सामने आया है।चीन के बौद्ध मठ में विश्व के मानचित्र में लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को चीन के क्षेत्र के रूप में दिखाया गया है। चीन के इस दुस्साहस से बिहार के साथ साथ भारत सरकार भी पूरी तरह से अनभिज्ञ थी। लेकिन इन दिनों बोधगया में हलचल बढ़ी हुई है। क्योंकि बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा इन दिनों बिहार के बोधगया में प्रवास कर रहे है। बोधगया के कालचक्र मैदान में तीन दिनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी दौरान यह तस्वीर दिखी है।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/12/image-60.png)
बिहार के गेस्ट हाउस के मैप में गलती
बोधगया में चीनी मठ के परिसर में बने गेस्ट हाउस में लगे वर्ल्ड मैप में गलती स्पष्ट दिख रही है। लेकिन यह भूल नहीं साजिश दिख रही है। क्योंकि गेस्ट हाउस के रिसेप्शन की दीवार पर दो मानचित्र लगाए गए हैं। एक नक्शा चीन जनवादी गणराज्य का है जबकि दूसरा विश्व मानचित्र है। जिसमें भारत के दो राज्यों लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश को चीनी गणराज्य का हिस्सा बताया गया है। बता दें कि दो दिन पहले ही बोधगया से संदिग्ध चीनी महिला को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि गिरफ्तार चीनी महिला दलाई लामा की जासूसी कर रही थी। गिरफ्तार महिला को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।