बिहार में हथियार के बल पर अपराधियों का कारनामा सामने आ रहा है। ताजा मामला वैशाली से आ रही है। जहां दो दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान तीन लोगों को गोली लगी है। यह घटना वैशाली के महुआ बाजार की बतायी जा रही है। जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। स्थानिये लोगों की मदद से पुलिस को इस मामले की जानकारी मिल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। साथ ही घटना स्थल पर एक खोखा बरामद किया गया है।
घायल 3 लोगों का इलाज जारी है
मिली जानकारी के अनुसार महुआ के पंचमुखी चौक पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस वारदात में 2 लोग घायल हो गये हैं। जबकि एक बाल-बाल बच गए। घायल सौरभ कुमार पिता राजेश राय ग्राम सदा पुर महुआ का रहने वाला है जबकि दूसरा सचिन कुमार पिता विजय राय ग्राम सदारपुर महुआ का ही रहने वाला है। वही तीसरा बच्चु कुमार पिता राज नारायण राय घर वाजित पुर थाना बिदुपुर का रहने वाला है। सौरभ कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल रेफर किया गया है। अन्य 2 का इलाज अनुमंडल हॉस्पिटल महुआ में चल रहा है।