बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इनदिनों फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं। वो सुबह-सुबह सचिवालय का औचक निरीक्षण करने पहुँच जा रहे हैं। आज फिर वो अचानक सचिवालय पहुंचे और मंत्रियों के केबिन में जाकर उनकी उपस्थिति का जायजा लिया। नीतीश कुमार अलग-अलग विभागों से जुड़े अधिकारीयों के केबिन में भी निरीक्षण के लिए पहुंचे।
अधिकारियों को दिया निर्देश
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सचिवालय पहुंचकर मंत्रियों और अधिकारीयों के केबिन का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकारी कामकाज का भी जायजा लिया और अधिकारियों को कई तरह के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकरियों से सरकारी योजनाओं का जन – जन तक पहुंचाने के लिए काम करने को कहा। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नीतीश कुमार ने कहा था कि वो सप्ताह में तीन दिन साढ़े 9 बजे मुख्य सचिवालय का निरीक्षण करने आएंगे।