मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार समय-समय पर लगता रहता है। जिसमें वो अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हैं। कई फरियादी अपनी शिकायतें और फरियाद लेकर उनके जनता दरबार में पहुंचाते हैं। जिसका निपटारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तत्काल करते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई शिकायतों को लेकर अपने अधिकारियों की क्लास लगाते भी दिख जाते हैं। आज फिर से नीतीश कुमार का जनता दरबार सजने वाला है। जनता दरबार आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
लोकसभा चुनाव को लेकर JDU में मंथन, CM नीतीश के आवास पर दो दिवसीय बैठक
इन विभागों की शिकायतें सुनी जाएगी
जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हैं। आज वो जिन विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाले हैं शिक्षा, स्वास्थ्य, भूमि सुधार, गृह समेत कई विभाग शामिल हैं। जनता दरबार में इन विभागों के मंत्री और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।