बिहार कांग्रेस में एमएलसी सीट को लेकर घमासान मच गया है। महागठबंधन को पांच सीटों पर एमएलसी भेजने का अवसर मिला। इसमें चार सीटें राजद ने ले लीं और पांचवे पर माले उम्मीदवार को जगह मिली है। इसी पर कांग्रेस में बवाल शुरू हो गया है। कांग्रेस विधायक ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इधर कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह शनिवार, 9 मार्च को दिल्ली रवाना हो गए हैं।
NDA में सीट बंटवारे को लेकर पेंच ! संतोष सुमन से मिलने पहुंचे नित्यानंद राय
कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को निशाने पर लिया है। प्रतिमा दास का कहना है कि अखिलेश प्रसाद सिंह सिर्फ रैली अटेंड करने बिहार में रहते हैं। जबकि बिहार कांग्रेस को बिहार में रहने वाला अध्यक्ष चाहिए। प्रतिमा दास का यह भी आरोप है कि कांग्रेस बिहार प्रभारी और केंद्रीय नेतृत्व को सही जानकारी नहीं मिल रही है।
आपको बता दें कि जिन एमएलसी चुनाव में जो सीटें महागठबंधन को मिली हैं, उनपर राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उर्मिला ठाकुर, फैसल रहमान और शशि यादव का नाम शामिल है। जबकि महागठबंधन की सीटें बढ़ने के बाद भी कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा के स्थान पर किसी को नहीं भेजा गया।
जबकि अंदरुनी चर्चा यह है कि राज्यसभा में अखिलेश प्रसाद सिंह को भेजने के लिए वामदलों ने कांग्रेस को सपोर्ट किया। बदले में इस बार एमएलसी चुनाव में माले उम्मीदवार को भेजे जाने का निर्णय लिया गया है।