बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। इस बार 7 चरणों तक चले चुनाव में कुल 497 कैंडिडेट मैदान में हैं। जैसे जैसे मतगणना हो रही शुरूआती रुझानों से तस्वीर साफ़ हो रही है। बिहार में एनडीए को कई सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। कई सीटों पर दिलचस्प मुक़ाबला देखने को मिल रहा है। पल पल तस्वीर बदल रही है।
काउंटिंग की शुरुआत पोस्टल बैलट से हुई, इसके बाद EVM के वोटों की गिनती शुरू हुई। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, बिहार में अब तक एक से अधिकतम तीन राउंड वोटों की गिनती हुई है। अगले कुछ घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो जाएगी। 2 बजे तक जश्न और मायूसी की तस्वीरें भी सामने होंगी।
काराकाट लोकसभा सीट पर CPI के राजा राम सिंह आगे चल रहे हैं वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाह पीछे चल रहे हैं। वहीं तीसरे नम्बर पर निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह चल रहे हैं। राजा राम सिंह को अभी तक 132712 वोट मिले हैं जबकि उपेंद्र कुशवाहा को 93606 वोट मिले हैं। उपेंद्र कुशवाहा राजा राम सिंह से 39106 वोटों से आगे चल रहे हैं।