घटना वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र की है। यहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने वन विभाग के कर्मी को गोली मार दी है। वहीं इलाज के लिए वन कर्मी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक को सदर अस्पताल में इलाज जारी है।
पूर्व में था DJ से विवाद
यह घटना वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के पौरा गांव की है। होली के ख़ास मौके पर वन कर्मी अपने दोस्त के साथ होली खेलने निकले थे। इस दौरान ही कुछ बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल वन कर्मचारी की पहचान आकाश कुमार बताया जा रहा है। इस घटना के बाद उसके दोस्त का कहना है कि पौरा गांव निवासी बल्ली राय के बेटे सुजीत कुमार डीजे ने गोली मारी है। बताया जाता है कि पूर्व से विवाद दोंनो के बीच चल रहा था। जसी कारण पौरा गांव निवासी बल्ली राय के पुत्र सुजीत कुमार उर्फ डीजे ने वन विभाग के कर्मी अकाश को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद DJ फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सराय थाने के पुलिस अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।