गया जिले के परैंया प्रखंड स्थित अजनमत के वार्ड नंबर 2 के वार्ड सदस्य पुनिया देवी को अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। जीवन और मौत से लड़ रही घायल वार्ड सदस्य पुनिया देवी की कि इलाज गया के Magadh Medical College सह अस्पताल में चल रहा है।
पटना के बेउर जेल में कैदियों ने कर दिया बवाल, लगाया बड़ा आरोप
घर में घुस कर मारी गोली
घायल पुनिया देवी ने बताया कि शाम में बेटी के ट्यूशन से आने का इंतजार अपने घर पर कर रही थी। इसी बीच परैंया व टिकारी निवासी रवि बिन, धर्मेंद्र बिन, अश्विनी बिन पिंटू बिन, आरती देवी व अन्य लोगों ने एक एक कर तीन गोलियां चाला दी जिससे वो गम्भीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई।
2 लाख रुपए दिए थे उधार
उसने बताया कि रवि को उसने डेकोरेशन के कारोबार के लिए 2 लाख रुपए उधार दिए थे। पैसे वापस मांगने पर नहीं दे रहा था। तगादा करने पर भी पूर्व मे भी उसपर हमला कर दिया था। इस बार गोली मारकर जान लेने का प्रयास किया गया है। वहीं इस मामले पर गया के एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि इस मामले पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में हथियार इस्तेमाल किया गया है हथियार तथा एक खोखा भी बरामद किया है।