बिहार के सियासी गलियारे में बयानबाजी का माहौल लगातार कायम है। जहां RJD कोटे के मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं अब जनता दल यूनाइटेड में बगावत का शंखनाद हो चुका है। यह शंखनाद और किसी ने नहीं बल्कि खुद JDU के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने किया है। पार्टी से बाहर जाकर उपेंद्र कुशवाहा के भाजपा से मिलने की अटकलों के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने नीतीश कुमार के बचाव के लिए खुद को उनका सिपाही बताया। साथ ही कुशवाहा ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि JDU-RJD के बीच में अगर कोई डील हुई है, तो उसे बताना चाहिए। अब कुशवाहा के इस बयान के बाद RJD के ओर से भी प्रतिक्रिया आना लाजमी है। इसपर राजद प्रवक्ता ने भी अपनी बात रखी है।
उपेंद्र कुशवाहा ने पकड़ी RCP की राह, नीतीश की रक्षा के लिए पार्टी से बगावत पर आमादा
जनता की सरकार- मृत्युंजय तिवारी
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Image-2023-01-24-at-12.42.25-PM.jpeg)
दरअसल बिहार में बढ़ती बयानबाजी के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि गठबंधन के समय कुछ डील हुई थी, और वो क्या डील थी उसे कुशवाहा भी जानन चाहते हैं और सभी लोग जानना चाहते हैं। अब इसपर RJD ने अपनी बात रखी है। इसपर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की भलाई के लिए बिहार के 12 करोड़ जनता के साथ सरकार की डील हुई है। केवल बिहार के भलाई के लिए। 10 लाख से 20 लाख के रोजगार के लिए डील हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि कौन क्या बोल रहा है, इसका कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा है कि ऐसे सवाल पर JDU का अपना मामला है, उसका नेतृत्व ही देखेगा। दूसरी ओर उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी से सवाल किया गया तो वह भी जवाब देने से दूर भाग रहे थे। उन्होंने कहा कि हम इनसब बातों पर नहीं बोलेंगे।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Image-2023-01-24-at-12.42.27-PM.jpeg)
जदयू-राजद का विलय मेरी वजह से रुका
वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कह दिया कि पार्टी के कुछ नेताओं की चलती तो जदयू-राजद का विलय हो चुका होता। लेकिन मेरे कहने पर जदयू-राजद का विलय रुका। मेरे बोलने के बाद ही नीतीश कुमार का बयान आया। खुद को नीतीश कुमार और जदयू का हिमायती बताते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा जो साजिश हो रही है, उसमें मैं नहीं नीतीश कुमार निशाना हैं। वे जब भी बुलाएंगे, मैं बात करने को तैयार हूं।