नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा हो गया है। नए मंत्रिमंडल के अनुसार सीएम नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन विभाग, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और वो सभी विभाग मिले हैं, जो किसी के पास नहीं है। जबकि तेजस्वी यादव के पास स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास और ग्रामीण कार्य का प्रभार गया है। अन्य मंत्रियों को क्या मिला देखें पूरी लिस्ट
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-16-at-1.47.51-PM-1-1.jpeg)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-16-at-1.47.51-PM-2.jpeg)
तेजप्रताप का विभाग संभालेंगे तेजस्वी
महागठबंधन की नई सरकार में तेजप्रताप यादव की ताकत पहले से कम की गई है। 2015 में जब सरकार बनी थी तो तेज प्रताप यादव के पास वन एवं पर्यावरण विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग भी था। लेकिन इस बार उन्हें सिर्फ वन एवं पर्यावरण विभाग ही मिला है। स्वास्थ्य विभाग इस बार तेजस्वी यादव के खाते में गया है।
जदयू ने छोड़ दिया शिक्षा विभाग
पहली बार जदयू ने अपने पास से शिक्षा विभाग छोड़ दिया है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अब तक छह मंत्रियों को शिक्षा विभाग सौंपा गया है। हर बार यह मंत्रालय जदयू का ही रहा है। पहली बार जदयू ने यह विभाग अपने पास नहीं रखा है। इससे पहले विजय कुमार चौधरी शिक्षा विभाग के मंत्री थे। अब राजद के चंद्र शेखर को यह विभाग दिया गया है।
वित्त पर 7 साल बाद JDU का अधिकार
वहीं वित्त विभाग में सात साल बाद जदयू के मंत्री की वापसी हुई है। 2005 से अब तक लगभग 11 साल इस विभाग के मंत्री सुशील मोदी रहे हैं। जबकि तारकिशोर प्रसाद नवंबर 2020 से जुलाई 2022 तक इस विभाग के मंत्री इसके अलावा लगभग डेढ़ साल के लिए यह मंत्रालय राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी के पास रहा। जदयू की ओर से नीतीश कुमार ने यह विभाग जून 2013 से मई 2014 तक अपने पास रखा था। इसके बाद मई 2014 से नवंबर 2015 तक यह विभाग जदयू के ही विजेंद्र यादव के पास था। अब सात साल बाद इस विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी बने हैं, जो जदयू से हैं।