बिहार में फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। दिवाली से छठपूजा के बीच और उसके बाद भी फेस्टिव सीजन चलता है। इस दौरान बिहार से बाहर रहने वाले बिहारियों की बड़ी संख्या लौटती भी है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। पुलिस मुख्यालय ने 24 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती अलग अलग जिलों में की है। इसमें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की सात कंपनियां भी शामिल हैं।
15 दिनों के लिए अलर्ट
बिहार में दिवाली और छठ महापर्व के फेस्टिवल सीजन के दौरान अगले 15 दिनों के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तैनाती में बिहार सशस्त्र पुलिस बल, क्षेत्रीय रिजर्व, प्रशिक्षु पुलिस बल, होमगार्ड, पुलिस पदाधिकारी, अश्वारोही बल शामिल हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी 7 कंपनी केंद्रीय अद्धसैनिक बलों की कंपनी उपलब्ध कराई है। इन बलों की भी प्रतिनियुक्ति चिह्नित जिलों में की जा रही है।