बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। इसमें अज्ञात हत्यारों ने पटखौली ओपी इलाके में रहने वाली मां और बेटी की ह’त्या कर दी है। यही नहीं ह’त्या के बाद दोनों के शवों को एसिड से भी जलाने का भी प्रयास किया गया है। इसके बाद ह’त्यारे शवों को घर में ही छोड़कर बाहर से ताला जड़कर फरार हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतकों की पहचान शोभा तिवारी 40 वर्ष और उसकी पुत्री खुशबू देवी 25 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक शोभा तिवारी का पुत्र अविनाश कुमार पटना में रहकर पढ़ाई करता था एवं मां बेटी घर पर अकेली रहती थी। शोभा तिवारी के पति उपेंद्र तिवारी बाहर कामकाज करते थे।