बिहार में शुक्रवार को देर रात 11.35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। दिल्ली-एनसीआर में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के साथ यूपी-बिहार में भी भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता 6.4 रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई। इसका केंद्र नेपाल के जजरकोट में बताया जा रहा है। बिहार में राजधानी पटना के साथ नवादा, आरा, दरभंगा, गया, वैशाली समेत 11 जिलों में झटके महसूस किए गए।
भूकंप के झटके दिल्ली और बिहार के अलावा उत्तरप्रदेश, हरियाणा, मध्यप्रदेश में भी महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन कई शहरों में लोग आफ्टर शॉक्स की आशंका से देर तक घर से बाहर ही रहे।
शुक्रवार को आया भूकंप करीब एक मिनट तक महसूस किया गया। बता दें कि इससे पहले 22 अक्टूबर को दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता 6.1 थी। पिछले महीने की 22 अक्टूबर को आए भूकंप का केंद्र भी नेपाल ही था। नेपाल में भूकंप के 4 झटके लगे थे। सुबह 7:39 मिनट पर भूकम्प का पहला झटका लगा. जिसकी तीव्रता 6.1 थी।