बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे सुभाष सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। किडनी की बीमारी से पीड़ित सुभाष सिंह अरसे से एम्स, दिल्ली में भर्ती थे। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
गोपालगंज से चार बार विधायक रहे
पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह गोपालगंज विधानसभा सीट से लगातार चार बार विधायक चुने गए थे। 2020 के विधानसभा में जीत के बाद उन्हें नीतीश मंत्रिमंडल में सहकारिता मंत्रालय दिया गया था। लेकिन लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया।
पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर
अब उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार गोपालगंज में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।