बिहार से बड़ी खबर ये है कि IAS अधिकारी संजीव हंस और पूर्व RJD विधायक गुलाब यादव पर केस दर्ज हो गया है। दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामला रुपससुर थाना में दर्ज हुआ है। IAS संजीव कुमार, पूर्व MLA गुलाब यादव के साथ उसके नौकर के खिलाफ भी संगीन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। इन तीनों पर धारा 323, 341, 376, 376डी, 420, 313, 120बी, 504, 506, 34 भादवी और 64 आईटी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सुधाकर सिंह को उन्हीं के अंदाज में जवाब दे रहे JDU नेता
महिला को झांसा देने का आरोप
यह मामला एक महिला को झांसा देने का है। आरोप है कि RJD के तत्कालीन विधायक गुलाब यादव ने राज्य महिला आयोग में पद दिलाने का झांसा देकर एक महिला को अपने पास बुलाया। इसके बाद महिला का खुद रे’प किया। यही नहीं शादी का झांसा देकर उसे होटल में मिलने बुलाया गया और वहां IAS अधिकारी संजीव हंस के साथ मिलकर गैंगरे’प किया। आरोपों का सिलसिला यहीं नहीं था। बल्कि उसके बाद इन्हीं वाकयों की वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए यौन शोषण जारी रखने का भी आरोप है।
वकील है पीड़िता
दरअसल, इस मामले में पीड़िता खुद वकील है और उसने इस मामले में किसी दबाव के आगे घुटने नहीं टेके हैं। पीड़िता ने अपने बूते लड़ाई जारी रखी है। पहले पुलिस उसकी बात नहीं सुन रही थी। अब कानून की जद में पुलिस जांच कर रही है। इतना तो तय भी हो गया है कि महिला ने जिस होटल में रे’प का आरोप लगाया है, उस होटल में उस दिन आरोपी मौजूद थे। दानापुर एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुआ है।