बिहार में नगर निकाय चुनाव के मतदान का पहला चरण 18 दिसंबर को समाप्त हो गया है। इस दिन राज्य के 37 जिलों के156 नगर निकायों में मतदान की गई। मतदान का सिलसिला सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चला। सिर्फ गया के इमामगंज नगर पंचायत में सुरक्षा कारणों को लेकर शाम तीन बजे तक ही मतदान चला। इन 156 नगर निकायों में 3345 वार्ड पार्षद का। जबकि 156 मुख्य पार्षद और 156 उपमुख्य पार्षद पदों के लिए चुनाव हुआ। मतदान में कुल 57.34% पुरुष ने वोटिंग की वही 59.33% महिला वोटर्स रही। इन उक्त बातों की जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिये दी।
21,287 उम्मीदवार मैदान में
156 नगर निकाय चुनाव में पार्षद, मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद के लिए 21,287 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला EVM में कैद हो गया है। जिसका परिणाम 20 दिसंबर को आयेगा। आपको बता दें कि इस चुनाव में सबसे अधिक वोटिंग अरवल में हुई है- 67.71% वही बांका में सबसे कम मतदान 45.78% रहा। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि मतदान के दौरान 128 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 11.575 लीटर शराब भी जब्त की गई।
उम्मीदवारों की संख्या
- वार्ड पार्षद : 17,647
- उप मुख्य पार्षद : 1697
- मुख्य पार्षद : 1943
- पुरुष उम्मीदवार : 9702
- महिला उम्मीदवार : 11,582
- ट्रांसजेंडर उम्मीदवार : 3