कुछ ही दिनों पहले बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनी थी। लेकिन सरकार के नए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह अपने बयान से खूब चर्चा में रहने लगे। वह आय दिन बिहार सरकार के विभाग की फजीहत करने में लेगे हुए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि सुधाकर सिंह के एक बयान के बाद नीतीश कुमार द्वारा दवाब बनाने पर सुधाकर सिंह ने इस्तीफा सौप दिया। सुधाकर सिंह ने 3 अक्टूबर को अपना इस्तीफा सौपा था। लेकिन अब ठीक एक महीने बाद सुधाकर सिंह दिल्ली में 3 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
नीतीश पर चिराग का फूटा गुस्सा, कहा मुख्यमंत्री को ऐसी टिप्पणी देना शोभा नहीं देता
केंद्र सरकार की नीतियों पर भी होगा निशाना
सुधाकर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान किया है। जिसके मुताबिक वह 3 नवंबर को दिल्ली में किसानों को हित में नीतीश सरकार की पोलखोल करेंगे। पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह बिहार में किसान विरोधी नीति पर अपनी बात रखेगे। साथ ही वह केंद्र करकार की नए किसान नीतियों के खिलाफ भी अपनी बात रखेंगे। बताते चले कि किसानों के सवाल पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने भी सुधाकर सिंह का समर्थन किया था।