पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक परिवार के चार बच्चे गंगा नदी में डूब गए। जिससे सभी की मौत हो गई। इस घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बाढ़ अनुमंडल के NTPC थाना इलाके के सहनौरा गांव का है। वही सभी मृतक के शव को बरामद कर लिया गया है।
महिला की मौ’त के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, सीएचओ को 5 मंजिला से नीचे फेंका
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी से की वजह से एक ही परिवार के 4 बच्चे गंगा नदी में नहाने आए थे। नहाने के दौरान चारों गंगा के गहरे पानी में समा गये। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की, थोड़ी ही देर में सभी बच्चों के शव बरामद हो गए। इस घटना के बाद घटनास्थान पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक के परिजन भी सूचना पर पहुंचे। जहां शव देखने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। एक साथ घर के चार बच्चों की मौत से पूरा परिवार काफी सदमे में हैं।