गया एयरपोर्ट पर म्यांमार से आने वाले इंटरनेशनल फ्लाइट से दो लोगों को 12 किलो सोना के साथ गिरफ्तार किया गया। डीआरआई की विशेष टीम ने यह ऑपरेशन किया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए सोने की मार्केट वैल्यू 8 करोड़ रुपए है। बड़ी बात यह है कि ये दोनों म्यांमार सरकार की पुलिस में लेफ्टिनेंट रैंक के अधिकारी हैं।
अलग अलग फ्लाइट से उतरे थे आरोपी
बताया जा रहा है कि ये दोनों गुरुवार की दोपहर को 3 से 4 बजे के बीच दो अलग-अलग विमानों से एयरपोर्ट पर उतरे थे। इन दोनों को रिसीव करने दो स्थानीय तस्कर भी एयरपोर्ट पहुंचे थे। डीआरआई ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
[slide-anything id="119439"]