पटना समेत पूरे प्रदेश का मौसम बदला है। पुरवा हवा की वजह से पटना समेत 28 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। इससे ठंड में कमी आई है। कई जिलों में सुबह में कोहरा रहा। अगले दो से तीन दिन अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि हो सकती है। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री और 7 डिग्री के साथ गया प्रदेश का ठंडा शहर रहा।
गया में ठंड से अभी राहत नहीं
एक सप्ताह से अधिक दिनों से चल रही पछुआ हवा से तापमान गिरा है। गया में ठंड बढ़ी है। जिले में दिन में धूप की वजह से थोड़ी गर्मी तो रात में सर्दी पड़ रही है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे है। मौसम विभाग के मानें तो अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
पटना में ठिठुरन बढ़ेगी
10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। न्यूनतम तापमान में लगातार उतरा-चढ़ाव हो रहा। पटना स्थित मौसम विभाग के पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार पटेल ने कहा, एक-दो दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे की ठिठुरन बढ़ेगा। तापमान में लगातार गिरावट आएगी। धूप निकलने के बाद मौसम समान रहेगा, लेकिन शाम में ठंड बढ़ेगी।