बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह प्रखंड ताड़ापर सरकारी स्कूल के शिक्षकों पर छेड़खानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने स्कूल में घुसकर 5 शिक्षकों की धुनाई कर दी। ग्रामीणों का कहना है एक शिक्षक को स्कूल में छात्रा के साथ छेड़खानी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि स्कूल में लड़कों को पहले छुट्टी दे दिया जाता है और लड़कियों को क्लास रूम में बंद कर उनके साथ गलत हरकत किया जाता है।
ग्रामीणों द्वारा शिक्षकों की पिटाई के बाद भी उनक गुस्सा शांत नहीं हुआ। ग्रामीणों ने उसके बाद कल्याण बीघा थाना में घुसकर आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। फिलहाल आरोपी शिक्षक को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर शिक्षक अपने ऊपर लगे आरोप को गलत और बेबुनियाद बता रहे हैं।
बेगूसराय में 5 युवकों की डूबने से मौ’त, मुंडन संस्कार के बाद नदी में नहाने गए थे
फिलहाल आरोपी शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कल्याण बीघा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि जख़्मी शिक्षकों को हिरासत में लिया गया है। लड़की के परिवार की ओर से महिला थाना में आवेदन दिया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।