बिहार विश्वविद्यालय की ओर से 2024 की छुट्टी का कैलेंडर जारी करने के बाद इसमें संशोधन किया गया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से कैलेंडर जारी होने के 24 घंटे के अंदर इसमें संशोधन किया गया है और रद्द हुई छुट्टी फिर से बहाल कर दी गई है। पहले जहां बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, पहले उपमुख्यमंत्री अनुग्रह नारायण और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, की जयंती में छुट्टी कैंसल की गई थी वहीं अब इसमें संशोधन कर बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, सिखों के पहले गुरु श्रीगुरुनानक देव और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर वर्ष 2024 में भी छुट्टी दे दी गई है वहीं पहले उपमुख्यमंत्री अनुग्रह नारायण की जयंती पर छुट्टी अब भी नहीं दी गई है। 10 से 13 अक्टूबर तक दुर्गापूजा अवकाश रहेगा जिसकी वजह से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर छुट्टी की घोषणा की जरुरत नहीं पड़ी। छुट्टी में संशोधन करने के बाद अब 2024 की छुट्टियां 89 से बढ़कर 93 हो गई। जो 2023 की छुट्टियों से एक दिन ज्यादा है।
वहीं, गर्मी की छुट्टी 30 दिन( 1 जून से 31 जून) की रहेगी, हालांकि यह शिक्षकों के लिए है कर्मी के लिए नहीं। वहीं, दिवाली से छठ यानि 31 अक्टूबर से 9 नवंबर तक की छुट्टी रहेगी। जबकि क्रिसमस में 24 से 31 दिसंबर तक छुट्टी रहेगी। होली में चार दिन की छुट्टी मिलेगी( 21 से 24 मार्च) वही ईद और मुहर्रम पर दो-दो दिनों की छुट्टी मिलेगी। चांद दिखने के अनुसार मुस्लिम त्योहरा की छुट्टी में बदलाव किया जा सकता है।