दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर आए हैं जहां उन्होंने भागलपुर के सैंडिस ग्राउंड में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे। इस दौरान नड्डा ने कहा कि देश में 10 साल में देश में बड़ा परिवर्तन आया है। लोग कहते थे देश में कुछ नहीं बदलेगा। अब आप खुद देख लिजिए।
बिहार में आसमान से बरसेगी आग, 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी लू
यह बदलता हुआ भारत हैं। मैंने वह भारत और वह भागलपुर भी देखा है। जब पता नहीं चलता था कि सड़क में गड्ढे है या गड्ढे में सड़क है। अब भागलपुर की सड़कें बदल गई, यह अंतर हमारे आने से आया है। पहले जाति की राजनीति होती थी। आज विकासवाद की राजनीति हो रही है। इंडी गठबंधन पर हमलावर होते हुए नड्डा ने कहा कि इंडी अलायंस सिर्फ दो बातों का गठबंधन है। पहला, परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन है। दूसरा, भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन है। जो लोग जिंदगीभर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे थे, वही लोग भ्रष्टाचार करने के लिए आज एक साथ हो गए हैं नड्डा लोकसभा की तारीखों की घोषणा होने के बाद पहली बार बिहार दौरे पर आए हैं। वह 6 घंटे बिहार में ही रहेंगे। इस दौरान नड्डा अपने सहयोगी पार्टी जदयू और लोजपा (आर) के प्रत्याशियों के लिए तीन रैलियां करेंगे।