बिहार की मोतिहारी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में सात साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हैं। घटना पकड़ीदलाय थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव में बुधवार की रात हुई। मृतक की पहचान जयकिशुन पासवान के बेटे गोविंद कुमार (07) के रूप में हुई। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि हर्ष अन्य एक व्यक्ति को गोली लगी है, उसकी तलाश की जा रही है।
पूर्व मुखिया की पोती की आई थी बारात
पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डीएसपी सुबोध कुमार भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस का कहना है कि सिसहनी पंचायत के पूर्व मुखिया गेनामती देवी के पौत्री की बारात आने वाली थी। बारात आने के दौरान कुछ लोगों ने अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग की। इसमें गोविंद एवं अन्य व्यक्ति को गोली लगी। बच्चे की मौके पर मौत हो गई।