राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में होने वाली है। जिससे राष्ट्रीय जनता दल ने दूरी बना ली है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इसमें शामिल होने में असमर्थता जताई है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक पत्र लिख कर इस बात की जानकारी दी है कि जेडीयू भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो पाएगी। इस पत्र में उन्होंने नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि इसी दिन नागालैंड में जेडीयू चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाली है, जिस वजह से यात्रा में शामिल नहीं हो पाएगी। भारत जोड़ो यात्रा से जेडीयू का दूरी बनाना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका के जैसा है।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/01/NewsDeatils76885e0de8c74771b02f10409e721337157.png)
JDU ने बनाई दूरी, RJD को भी मिला है न्यौता
बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर पहुंच कर पूरी होनी है। जिसमें शामिल होने के लिए विपक्षी पार्टियों को न्यौता भेजा गया है। जिन विपक्षी पार्टियों को न्यौता गया है उनमें जेडीयू और राजद का नाम भी शामिल है। जेडीयू ने तो नागालैंड विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए भारत जोड़ो यात्रा से कन्नी काट ली है। हालांकि अभी तक राजद के तरफ से ये साफ नहीं किया गया है कि वो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे या नहीं।