बिहार प्रदेश पटना साहिब और पाटलिपुत्र समेत बिहार के सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का राजपूत करणी सेना विरोध करेगी। इसके लिए करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों को वोट नहीं देने की अपील शुरू क दी है। शुक्रवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजपूत करणी सेना के नेताओं ने कहा कि पटना साहिब और पाटलिपुत्र के सांसद ने अपने कार्यकाल में विकास पर ध्यान नहीं दिया।
बिहार का हार्डकोर नक्सली समीर डांगी गिरफ्तार, आतंकी गतिविधियों में दर्ज है यूएपीए केस
करणी सेना के अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन ने कहा कि गुजरात से सांसद पुष्पेंद्र रूपाला ने क्षत्रिय समाज की महिला पर गलत टिप्पणी किया। देश कि महिलाओं के सम्मान को भी ठेस पहुंचाया है। रूपाला के खिलाफ देश भर में आंदोलन हुआ। बावजूद उनका टिकट नहीं काटा गया, इसलिए करणी सेना बिहार में भी उनका विरोध करती है। इस मौके पर राजपूत करणी सेना के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, रंजित सिंह, प्रदेश संयोजक रोहित राज, प्रदेश महासचिव राजू मुखिया, प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक सिंह, महिला बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा शशिकांत, श्वेता सिंह विशाल, पृथ्वी, सत्येंद्र सिंह, अजय सिंह आदि उपस्थित थे।