भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के काराकाट से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद एनडीए से काराकाट लोकसभा के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में इंडिया गठबंधन से माले के प्रत्याशी राजाराम सिंह उम्मीदवार है। जिसके कारण उपेंद्र कुशवाहा की सीधी टक्कर राजाराम सिंह से थी। लेकिन पवन सिंह के काराकाट से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद ये लड़ाई अब त्रिकोणीय होती दिख रही है।
जन्मस्थान पर श्री राम की वापसी.. देश के लिए ऐतिहासिक क्षण…….विदेशी मीडिया से बोले पीएम मोदी
वही पवन सिंह के चुनाव लड़ने के ऐलान पर उपेंद्र कुशवाहा से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि साइंस के स्टूडेंट से कॉमर्स का सवाल पूछ रहे हैं। इस प्रकरण पर उपेंद्र कुशवाहा गोल मटोल जवाब देकर सवाल से बचते दिखे। भले ही उपेंद्र कुशवाहा इस सवाल पर गोल मटोल जवाब देकर बच रहे हो लेकिन काराकाट लोकसभा से अभिनेता पवन सिंह यदि निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो इसका सबसे बड़ा नुकसान उपेंद्र कुशवाहा को ही होता दिख रहा है।