जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष पद से ललन सिंह (Lalan Singh) के इस्तीफा देने की खबर है। एक दिन पहले तक Lalan Singh समेत जदयू के तमाम नेता इस खबर को हवा हवाई बता रहे थे। ललन सिंह तो मीडिया से यहां तक कह गए कि उन्हें इस्तीफा में क्या लिखना है वे मीडिया से ही पूछेंगे। लेकिन एक दिन बाद 29 दिसंबर को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह को इस्तीफा देना पड़ा है। बैठक में ललन सिंह ने ही जदयू के अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार का नाम प्रपोज किया है।
Lalu से नजदीकियों ने Lalan को किया किनारे
ललन सिंह (Lalan Singh) के जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हटने का कारण यही बताया जा रहा है कि उनकी लालू यादव से नजदीकी बढ़ गई थी। ऐसी नजदीकियों को नीतीश कुमार ने कभी पसंद नहीं किया है। पहले RCP सिंह की भाजपा से नजदीकी बढ़ी थी तो उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब ललन सिंह के साथ ही यही हुआ है।
चुनाव में व्यस्तता को Lalan Singh ने बताया कारण
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह (Lalan Singh) ने इस्तीफा देने का कारण यह बताया है कि उन्हें मुंगेर से लोकसभा चुनाव लड़ना है। इसलिए अपनी व्यस्तता के कारण वे इस्तीफा देना चाहते हैं। इस संबंध में विजय चौधरी ने बताया कि चुनाव लड़ने के कारण समय नहीं दे पाएंगे इसलिए नीतीश कुमार को पार्टी की कमान दी जाए। विजय चौधरी ने यह भी कहा कि ललन सिंह पर कोई दबाव नहीं था।