बाढ़ अनुमंडल के बेलछी प्रखंड के बाराह में एनडीए समर्थित जेडीयू उम्मीदवार ललन सिंह ने जनसंपर्क के दौरान मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जम कर तारीफ की। दरअसल, लोकसभा चुनाव के बीच बाहुबली और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह 15 दिन की पेरोल पर जेल से बाहर आए है। इस बीच वो मुंगेर से जेडीयू प्रत्याशी और जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह का समर्थन भी कर रहे हैं। और जनता से मिल रहे हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि ललन सिंह मुंगेर से 4 लाख वोटों से जीतेंगे। जिसके बाद अब ललन सिंह ने भी अनंत सिंह की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।
ललन सिंह ने कहा कि ये इलाका अनंत सिंह का है जो न्याय करते हैं इसीलिए लोग उनको छोटे सरकार कहते हैं। मुंगेर से जेडीयू उम्मीदवार ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जनता देख रही है। पहले बिजली और सड़क की हाल खराब थी जो आज बेहतर है। इस दौरान अनंत सिंह की पत्नी नीलग देवी भी मंच पर मौजूद रही। नीलम देवी मोकामा से विधायक हैं।
इस दौरान ललन सिंह ने लालू-राबड़ी पर हमला बोला। और कहा कि जब नवंबर 2005 में नीतीश कुमार की सरकार बनी थी। उससे पहले का वक्त याद करिए, नया नौजवान लड़का वो सब दिन नहीं देखा है। जिनकी उम्र आज 25-26 साल है। वो तो उस वक्त 4-5 साल के रहे होंगे। उनको तो कोई अनुभव ही नहीं है। लेकिन जो बुजुर्ग लोग जानते हैं।
ललन सिंह ने कहा कि बुजुगों ने लालू और राबड़ी के राज को देखा है। जो जंगलराज और आतंक का राज था। कोई शाम के बाद घर से बाहर निकलना नहीं चाहता था। बहू-बेटी तो खास तौर पर बाहर निकलना नहीं चाहती थी। तब न बिजली थी, न सड़कें थी। जहां बिजली के तार थे, उन पर लोग कपड़े सुखाते थे। और कभी धोखे से बिजली आ गई, तो लोग ऐसे खुशी गनाते थे। कि गानों दिवाली हो। और जब चली जाती थी, तो कोई सोचता भी नहीं था कि बिजली अब कब आएगी।