बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गई है। इसके बाद से ही बिहार में बयानबाजी का सिलसिला ठहरने का नाम नहीं ले रहा। एक तरफ BJP के नेता नीतीश कुमार और महागठबंधन पर लगातार हमला बोल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ से भी पलटवार किया जा रहा है। लेकिन इन सभी के बीच BJP के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी लग्गातर ख़बरों में बने हैं। सुशिल मोदी के बयान को लेकर लगतार JDU की तरफ पलटवार किया जा तरह है।
ललन सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए मोदी को घेरा
कुछ दिनों पहले ही JDU के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने सुशील मोदी पर हमला बोला था। अब JDU के राष्ट्रिय अध्यक्ष ललन सिंह ने सुशील मोदी पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा है। उन्होंने ये साफ किया है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को PM बनाने की चाह नहीं है। उन्होंने सुशील मोदी को शुभकामनाएं देते हुए तंज किया।