बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबियत फिर बिगड़ गई। उन्हें रात तीन बजे राजधानी पटना के पारस अस्पताल में एडमिट किया गया था। यहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
यह भी पढ़ें: लालू नहीं जा सकेंगे सिंगापुर, हो गया बड़ा हादसा
दिल्ली जाएंगे लालू
इससे पहले लालू यादव को सीढ़ियों से गिरने के बाद कंधे और पैर में चोट लगी थी। इलाज के बाद पहले उन्हें डॉक्टरों ने घर पर ही आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन उनकी हालत बिगड़ने के बाद पारस अस्पताल में एडमिट किया गया है। अब लालू यादव को दिल्ली ले जाया जाएगा।
सिंगापुर का प्लान टला
लालू यादव को किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर जाना है। कोर्ट ने इसके लिए उन्हें अनुमति भी दे दी थी। पासपोर्ट रिन्यूअल की प्रक्रिया में था। लेकिन अचानक तबियत में बदलाव के बाद उनके सिंगापुर जाने का प्लान टल गया है।