राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपनी पोती कात्यायनी का पहला जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बिटिया कात्यायनी के जन्मदिन पर दिल्ली में लालू परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे। लालू परिवार इस समय दिल्ली में है. इससे पहले लालू परिवार ने होली का उत्सव भी धूमधाम से मनाया था।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2024/03/image-112.png)
तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव ने कात्यायिनी के पहले जन्मदिन पर कई अतिथियों को भी आमंत्रित किया था। कात्यायिनी के जन्मदिन के मौके पर तेज प्रताप यादव भी दिल्ली पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा बुआ मीसा भारती, रोहिणी आचार्य समेत पूरा परिवार उपस्थित था।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2024/03/कात्यायनी.jpg)
बेटी के हम्न्दीन पर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘बिटिया कात्यायिनी को प्रथम जन्मदिवस पर शुभाशीष और अनंत प्यार।’ केक दादा-दादी, मम्मी-पापा और सभी बुआ ने मिलकर काटा। कात्यायिनी के जन्मदिन पर सबसे पहले लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपने हाथों से केक खिलाया और आशीर्वाद दिया। इस मौके पर तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री काफी खुश नज़र आ रहे थे।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2024/03/image-109.png)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2024/03/लालू.jpg)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2024/03/image-111.png)