राजद के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव अब भारत लौट रहे हैं। लालृ यादव की वतन वापसी 77 दिनों के बाद हो रही है। इससे पहले वे 26 नवंबर 2022 को सिंगापुर गए थे। वहां 4 दिसंबर 2022 को उनका किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन हुआ है। इसके बाद 11 फरवरी को लालू यादव वापस भारत लौट रहे हैं। लालू यादव सिंगापुर से दिल्ली आएंगे।
रोहिणी ने किया इमोशनल ट्वीट
लालू यादव सिंगापुर में अपनी बेटी रोहिणी आचार्या के साथ थे। रोहिणी ने ही लालू यादव को किडनी डोनेट की है। लालू यादव के भारत वापसी पर रोहिणी ने एक इमोशनल ट्वीट किया है। रोहिणी ने लिखा है कि “मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं। पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूं। अब आप लोग पापा का ख्याल रखिएगा।”
पटना आने का प्लान
वैसे तो लालू यादव के प्रशंसक उनके पटना आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन लालू यादव के पटना आने का प्रोग्राम, उनके दिल्ली लौटने के बाद तय होगा। सिंगापुर से दिल्ली लौटने के बाद उनकी सेहत के अनुसार पटना आने का निर्णय होगा।