लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर महाराजगंज से अपना नामांकन वापस ले लिया है। लालू प्रसाद यादव महाराजगंज से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले थे हालांकि उन्होंने पीछे हटने का फैसला ले लिया है। उन्होंने नामांकन वापस क्यों लिया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले भी उन्होंने सारण संसदीय क्षेत्र से नामांकन करने के बाद अपना नामांकन वापस ले लिया था। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कहने पर उन्होंने राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया है। इसके साथ ही सारण में रोहिणी आचार्य को समर्थन देने का ऐलान किया था।
पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव ने किया नामांकन, कहा ‘जब तक जीवित रहूंगा, तब तक जनता का सेवक बना रहूंगा’
सारण से नामांकन वापस लेने के बाद उन्होंने महाराजगंज से नामांकन किया था इस दौरान उन्होंने कहा था कि महाराजगंज एवं सारण संसदीय क्षेत्र अगल-बगल ही है। वहां उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। लालू प्रसाद यादव ऐसे शख्स हैं जो 12 बार चुनाव लड़ चुके हैं। अब उन्होंने 13वां चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया था हालांकि उन्होंने उसे वापस ले लिया।