पटना की मशहूर ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता को उसका स्टाल वापस मिल गया है। बता दें कि बीते दिन गुरुवार को नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत स्टाल को हटा दिया था। जिसके बाद प्रियंका गुप्ता मदद की गुहार लेकर लालू यादव से मिली थी। लालू यादव ने उसके स्टाल को वापस करने को लेकर आश्वासन दिया था।
ये है पूरा मामला
बीते दिन 18 अगस्त गुरुवार को पटना के बोरिंग रोड इलाके में एसकेपुरी पार्क के पास नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान फूटपाथ पर लगे 10 दुकानों को नगर निगम द्वारा हटाया गया। इन्हीं में से एक स्टाल ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता का भी था। स्टाल हटाये जाने के समय प्रियंका गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारीयों को रोकना चाहा पर करवाई नहीं रुकी। उसके स्टाल स्टाल को नगर निगम द्वारा हटा दिया गया।
प्रियंका रोते हुए पहुंची लालू यादव के पास
स्टाल हटाये जाने के बाद प्रियंका गुप्ता रोते हुए लालू यादव से मिलाने पहुंची। लालू यादव ने उससे मुलाकात भी की। प्रियंका ने सारी बात लालू यादव को बताया। जिसके बाद लालू यादव ने प्रियंका को आश्वासन दिया कि वे इस बारे में बात करेंगे।
वापस मिला स्टाल
लालू यादव के आश्वासन देने के बाद भी प्रियंका इस बात को लेकर अडी थी कि यदि स्टाल हटाई गई है तो उसे कोई एक स्थायी जगह दे दी जाए। आज नगर निगम की तरफ से प्रियंका का स्टाल वापस कर दिया गया है। जिसकी जानकारी नगर आयुक्त अनिमेष पराशर ने दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका पहले की तरफ वहीं अपना स्टाल लगा सकती है। आगे उनको कोई परेशानी नहीं होगी।