राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की परंपरा बरकरार रहने वाली है। ये लगभग तय हो गया है कि एक बार फिर से लालू प्रसाद यादव ही इस पद की कमान संभालते नजर आएंगे। आज यानि 28 सितंबर को लालू यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया है। उनके अलावा किसी और ने अपना नामांकन नहीं किया। इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
यह भी पढ़ें : वेब सीरीज में गंदगी परोसी, एकता और शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
10 अक्टूबर होगा चुनाव
RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 10 अक्टूबर की तारीख निर्धारित है। चूँकि लालू यादव ने निर्विरिध नामांकन किया है इसलिए चुनाव सिर्फ एक औपचारिकता मात्रा है। 10 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम RJD का खुला अधिवेशन होगा। जिसमें लालू यादव चुने जाने की घोषणा की जाएगी। साथ ही उस दिन पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का भी चुनाव होगा। वहीं 9 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित NDMC के कन्वेंशन सेंटर में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें राष्ट्रीय परिषद की बैठक एवं पार्टी के खुले अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
25 साल में 12वीं बार अध्यक्ष
लालू यादव ने राजद की स्थापना 5 जुलाई 1997 को की थी। पार्टी ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। वहीं लालू यादव अभी तक 11 बार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस बार लालू यादव 12वीं बार निर्विरोध निर्वाचित होंगे। बता दें की चारा घोटाले में सजा होने के बाद भी लालू यादव निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। लालू यादव के अलावा अबतक कोई और पार्टियो का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना है।