सारण के भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की मां प्रभा देवी का रविवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थीं और रविवार को दिल्ली के max hospital में उनका निधन हो गया। प्रभा देवी का अंतिम संस्कार सोमवार को हरिद्वार में किया गया। इस दौरान राजनीति क्षेत्र के कई बड़े नेताओं ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर प्रभा देवी को श्रद्धांजलि दी।
महामंडलेश्वर भी हुए शामिल
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-26-at-17.11.26-1.jpeg)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-26-at-17.11.26.jpeg)
स्व. प्रभा देवी के अंतिम संस्कार में महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी भी शामिल है। इसके अलावा लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, रमेश पोखरियाल निशंक, जदयू के पूर्व महासचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रसाद एग्रिको के निदेशक अश्विनी कुमार आदि शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में छपरा और राजीव प्रताप रुडी के समर्थक भी पहुंचे।
संघर्ष कर आगे बढ़ीं थी प्रभा देवी
राजीव प्रताप रुडी के पिता विश्वनाथ सिंह का निधन तभी हो गया था, जब रुडी पांच वर्ष के थे। लेकिन उनकी मां प्रभा देवी ने संघर्ष कर अपने परिवार को आगे बढ़ाया।