बिहार के कानून मंत्री शमीम अहमद विवादों में घिर गए हैं। कहने को तो शमीम अहमद कानून मंत्री हैं, लेकिन कानून के ही एक दुश्मन के साथ उनकी एक फोटो वायरल हो रही है। जिसको लेकर कानून मंत्री शमीम अहमद पर तरह- तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।
राहुल गांधी जैसा होगा तेजस्वी का हाल? कोर्ट ने जारी किया समन
सवालों के घेरे में कानून मंत्री
दरअसल, राजू सिंह के नाम के एक व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वो बिहार के कानून मंत्री के साथ दिख रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजू सिंह खिलाफ बेगूसराय जिले के बखरी थाना में करीब आधा दर्जन संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राजू सिंह फिरौती के लिए अपहरण कांड में चार्जशीटेड है। इसके साथ ही उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा चल रहा है।
बखरी थाना कांड संख्या 34/02 में वह अपहरण कांड का चार्जशीटेड आरोपी है। हाल ही में वर्ष 2020 में राजू सिंह उस वक्त चर्चा में आया था जब उसके खिलाफ बखरी थाना में कांड संख्या 100/20 दर्ज किया गया था। इस मामले में उसपर आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। राजू सिंह को इलाके का शराब, बालू और जमीन माफिया कहा जाता है। ऐसे में कानून मंत्री के साथ उसकी तस्वीर वायरल होने के बाद कानून मंत्री पर सवाल उठाना लाजमी है।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-08-at-6.39.29-PM.jpeg)