नाबालिग हुई प्रेग्नेंट,लड़की के परिजन ने शादी का बनाया दबाव,लड़केवाले दहेज़ की मांग पर अड़े
बिहार के भागलपुर में बड़े भाई की साली को एक लड़के ने प्यार के जाल में फंसाकर कई बार अपने हवस का शिकार बनाया। नाबालिग ने जब भी शादी की बात की तो लड़के ने टाल दिया। कुछ समय बाद लड़की प्रेग्नेंट हो गयी। तब भी उसने लड़के को इसकी सूचना देकर उससे विवाह करने की बात कही पर लड़के ने इस बार भी भांजी मार दी। इधर छः महीने बाद शारीरिक बनावट में आए परिवर्तन को देख लड़की के परिजनों को संदेह हुआ। पूरी बात पता चलने पर उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गयी। लोकलाज के भय से उन्होंने लड़की का उसी लड़के से विवाह का प्रस्ताव रखा। परन्तु लड़केवालों ने दहेज़ की मांग कर दी। दहेज़ में उन्होंने नकद राशि और एक मोटरसाइकिल मांगी थी। दहेज़ देने में असमर्थता जताते हुए लड़कीपक्ष ने बिना दहेज़ के ही शीघ्रातिशीघ्र विवाह का आग्रह किया। पर लड़का और उसके परिजन दहेज़ की मांग पर अड़े रहे। मजबूरन लड़कीवालों को पुलिस की शरण लेनी पड़ी। लडकीपक्ष ने न्याय की गुहार लेकर महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने थाने को बताया कि वे दहेज़ देने में असमर्थ हैं। वहीँ लड़का और उसके परिवार वाले शिकायत के बाद से फरार हैं। इलाके में बात फैल जाने से लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। जिससे लड़की के माता-पिता काफी तनाव में हैं।